जयपुर| राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में स्वायत्त शासन विभाग एवं पंचायती राज विभाग प्रदेश के सभी नगरीय निकायों, जिलों व पंचायत स्तर पर 14 दिसम्बर (रविवार) को स्वच्छता जागरूकता व श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशन में हो रहे इस कार्यक्रम के माध्यम से शहरी क्षेत्रों, जिला स्तर एवं पंचायत स्तर पर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। श्री शर्मा जयपुर के जल महल की पाल पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देंगे। स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम के तहत सभी नगर निगम, नगर परिषदों एवं नगर पालिकाओं में स्वच्छता रैलियां, शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता सत्र, वार्ड-स्तरीय स्वच्छता शपथ, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण संबंधी अभियान, बाजारों में विशेष सफाई ड्राइव तथा प्लास्टिक-मुक्त शहरों के लिए जन-जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
