‘फोन कॉल नहीं करेंगे, सीधा आपके सीने में गोली मारेंगे।’ अजमेर में बिजनेसमैन को धमकी देने वाले लॉरेंस गैंग के गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने वॉट्सऐप मैसेज करके 2 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। गिरफ्तार आरोपियों में भूपेन्द्र सिंह खरवा (33), दीपक सिंह उर्फ दीपसा (29), राहुल सिंह (20) और नरेन्द्र सिंह गहलोत उर्फ मोनू (36) शामिल हैं। भूपेन्द्र सिंह खरवा ब्यावर का, दीपक सिंह उर्फ दीपसा आदर्शनगर का, राहुल सिंह मांगलियावास का और नरेन्द्र सिंह गहलोत उर्फ मोनू नसीराबाद सदर का निवासी है। एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया- चारों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, भूपेन्द्र सिंह खरवा पर लॉरेंस गैंग के शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप है। वह 2017 में फरीदकोट (पंजाब) जेल में अफीम तस्करी के केस में बंद था, जहां उसकी मुलाकात लॉरेंस से हुई। इसके बाद से वह लॉरेंस के नाम पर अवैध वसूली करने लगा। भूपेंद्र के साथी गोपालगंज (बिहार) में पांच पिस्तौलों के साथ पकड़े गए थे। उस पर गुजराती स्कूल के सामने पेट्रोल पंप पर फायरिंग करवाने और रंगदारी वसूलने का केस भी दर्ज है अब 3 पॉइंट में समझिए क्या था पूरा मामला…. 1. पीड़ित बिजनेसमैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बिजनेसमैन यशवंत शर्मा (58) ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि माखुपुरा औद्योगिक क्षेत्र में उनकी श्री भगवती मशीन के नाम से कंपनी है। 29 नवंबर को उन्हें एक वॉट्सऐप कॉल आया, जिसे उन्होंने अनजान नंबर होने के कारण रिसीव नहीं किया। बाद में, उसी नंबर से उन्हें वॉट्सऐप मैसेज आया।
2. धमकी भरे मैसेज में 2 करोड़ की फिरौती की मांग
मैसेज में लिखा था- यशवंत शर्मा आपको लगता है कि आपके कानों में कोई दिक्कत है। तभी आपको हमारी कॉल की रिंग सुनाई नहीं दे रही है। आपके ऊपर गोली चलाकर आपके कान साफ करने ही पड़ेंगे।” इसके बाद एक और मैसेज आया, जिसमें लिखा था- आपको हमारे बारे में कोई गलतफहमी हो रही है। ठीक है। अब आपको कोई कॉल नहीं करेंगे। सीधा आपके सीने में गोली मारेंगे या फिर आपके परिवार में किसी को गोली मारेंगे। उसके बाद ही आपको फोन करेंगे। मैसेज में यह भी लिखा था कि भगवती मशीन टूल्स से उन्होंने बहुत पैसा कमा लिया है, और अब उनसे पैसा कमाने की उनकी बारी है। उन्होंने 2 करोड़ रुपए की मांग करते हुए कहा कि अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो सीधे ऊपर जाने की तैयारी कर लेना। 3. पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की मांग पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस तरह के कई मैसेज उनके दोनों फोन पर आए और उन्हें धमकी देकर 2 करोड़ की डिमांड की गई है। इस मैसेज से वह और उसका परिवार डरा हुआ है। बिजनेसमैन ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।पुलिस ………. धमकी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… अजमेर में बिजनेसमैन को धमकी, सीने में गोली मारेंगे:वॉट्सऐप पर लिखा- 2 करोड़ नहीं दिए तो ऊपर जाने की तैयारी कर लेना अजमेर के बिजनेसमैन को धमकी देते हुए 2 करोड़ रुपए मांगे गए हैं। बदमाश ने बाकायदा वॉट्सऐप मैसेज कर यह डिमांड की है। उसने लिखा है- फोन कॉल नहीं करेंगे, सीधा आपके सीने में गोली मारेंगे। माधवद्वार कॉलोनी के रहने वाले बिजनेसमैन ने मंगलवार की शाम को आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पूरी खबर पढें