नागौर नगर परिषद समेत जिले के सभी निकायों में आज से शहर चलो अभियान शुरू हो गया है। नागौर में सभी वार्ड के कैंप नगर परिषद पार्क में ही लगेंगे। पहले दिन बुधवार को 1 से 3 नंबर वार्ड का कैंप लगाया। नगरपरिषद में लगे कैंप में सामाजिक न्याय-अधिकारिता, पेयजल, ऊर्जा, पीडब्लूडी, महिला-बाल विकास, चिकित्सा और आयोजना विभाग आदि भी सम्मिलित हुए। पहले दिन लगे कैंप में जन्म प्रमाण पत्र के 10, मृत्यु प्रमाण पत्र के 01, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र के 01, जन आधार कार्ड के 12, कृषि भूमि कन्वर्जन के 11, 69ए प्राप्त के 02, कच्ची बस्ती के 02, खांचा भूमि आवंटन के 05, भवन मानचित्र के 01 व नाम हस्तांतरण के 02 और सफाई व्यवस्था के 05 आवेदन प्राप्त हुए। नगर परिषद के सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। नगरपरिषद आयुक्त गोविंद सिंह भींचर ने बताया कि अभियान के दौरान स्टेट ग्रांट, कृषि भूमि, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन आदि के लिए आवेदन लिए जाएंगे। वार्डवार कैंप का ये है कार्यक्रम नागौर में शहर चलो अभियान के तहत 18 सितंबर को वार्ड 4 से 6, और 19 सितंबर को वार्ड 7 से 9, 20 सितंबर को वार्ड 10 से 12 का कैंप लगेगा। 23 सितंबर को वार्ड 13 से 15, 24 सितंबर को वार्ड 16 से 18 और 25 सितंबर को वार्ड 19 से 21, 26 सितंबर को वार्ड 22 से 24, 27 सितंबर को वार्ड 25 से 27 और 29 सितंबर को वार्ड 28 से 30 के कैंप होंगे। अक्टूबर माह की शुरुआत 1 अक्टूबर को वार्ड 31 से 33 के शिविर से होगी। 3 अक्टूबर को वार्ड 34 से 36, 4 अक्टूबर को वार्ड 37 और 38, जबकि 6 अक्टूबर को वार्ड 39 और 40 का शिविर होगा। इसके बाद 7 अक्टूबर को वार्ड 41 और 42, 8 अक्टूबर को वार्ड 43 और 44 तथा 9 अक्टूबर को वार्ड 45 और 46 के कैंप लगाए जाएंगे। 10 अक्टूबर को वार्ड 47 और 48, 11 अक्टूबर को वार्ड 49 और 50, 13 अक्टूबर को वार्ड 51 और 52, जबकि 14 अक्टूबर को वार्ड 53 और 54 में शिविर होंगे। 15 अक्टूबर को वार्ड 55 और 56, 16 अक्टूबर को वार्ड 57 और 58 और अंतिम दिन 17 अक्टूबर को वार्ड 59 और 60 का शिविर लगेगा। इन कैंप में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग, टूटे फेरोकवर और क्रॉस का सुधार, येलो व रेड स्पॉट का सौंदर्यकरण, पेचवर्क कार्य, सार्वजनिक पार्कों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत व सफाई, सीवरेज कनेक्शन की मरम्मत और नगर परिषद कार्यालय में पेंडिंग पत्रावलियों से जुड़े आवेदनों का समाधान किया जाएगा।