राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में बम धमाके की मेल पर धमकी से 4 दिन तक रोजाना 4 से 5 घंटे न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ। 4 दिन तक राजस्थान हाईकोर्ट और तमिलनाडु डीजीपी के आधिकारिक ई-मेल पर saina_ramesh@outlook.com से मेल आया। हाईकोर्ट का शुक्रवार को अवकाश होने के चलते कोई बम की धमकी नहीं मिली, जिससे पुलिस ने भी राहत की सांस ली। वकील और कोर्ट के कर्मचारियों का कहना है कि 4 दिना लगातार जांच की वजह से न्यायिक कामकाज लगभग आधा हो गया है। इधर, पुलिस के उच्च अधिकारियों ने शुक्रवार को धमकियां मिलने की जांच को लेकर मीटिंग बुलाई। मेल में तमिलनाडु चुनाव-2026 में आईएसआई के शामिल होने, अभिनेता अजित कुमार और नाम तमिझर पार्टी प्रमुख सीमान के घरों की सुरक्षा खामियों का हवाला देकर मेल को सेना एलटीटीई-टोसिस रामनाथपुरम के भेजने का जिक्र किया। इसके चलते इन धमकियों को गंभीर लिया जा रहा है। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियांे ने इसे हाई-इंटेंसिटी साइबर थ्रेट मानकर जांच करना शुरू कर दिया है। ई-मेल किस सर्वर से भेजा इस पर फोकस चार दिन तक लगातार मेल आने पर कोर्ट परिसर खाली करवाए गए थे। पुलिस, एटीएस, बम निरोधक दस्ता की कई टीमों ने घंटों तलाशी की पर कोई विस्फोटक नहीं मिला। जांच में केंद्र की एजेंसियों को भी शामिल किया जा रहा है। इंटेलिजेंस ब्यूरो, एनआईए, साइबर क्राइम यूनिट दिल्ली, रॉ की इनपुट सेल से मदद ली जा रही है। फोकस इस बात पर है कि ईमेल किस सर्वर से भेजा गया और क्या लोकेशन है। मेल में तमिलनाडु के अधिकारियों का जिक्र भी द डे वी हैव बीन वेटिंग फॉर। 4 आरडीएक्स आईईडी जयपुर हाईकोर्ट परिसर और इंटरकॉन्टिनेंटल होटल जयपुर में लगाए गए हैं। 2 बजे से पहले आम लोगों को वहां से हटा लें। तमिलनाडु के नए डीजीपी अभय सिंह, जाफर सईद आईपीएस आईजी पाकिस्तान …निवेथा पेथुराज-उधयनिधि अफेयर और उससे जुड़े वीडियो आईएसआई के हाथ में हैं। आईएसआई सेल डीएमके के साथ मिलकर यह ऑपरेशन चलाने और 2026 के चुनाव में अल्पसंख्यक वोटों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहा है।
