सीकर जिले में 19 साल की युवती ने रेप के बाद जहर खाकर सुसाइड कर लिया। आरोपी युवक ने युवती के साथ रेप करने के बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जटी हुई है। घटना बुधवार शाम को सीकर के एक गांव की है। जहां युवती के जहर खाने के बाद उल्टियां होना शुरू हो गई। ये देख पिता ने जब उल्टियां होने का कारण पूछा तो पीड़ित युवती ने मामले का पूरा खुलासा किया। रेप के बाद ब्लैकमेल करने की धमकी देने लगा आरोपी युवती ने अपने पिता को लड़के का नाम बताते हुए बताया कि उस लड़के ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। इतना ही नहीं रेप के बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल की धमकियां देने लगा। इससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवती को मृत किया घोषित पिता समेत परिजन तुरंत लड़की को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मौजूदगी में युवती के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद युवती के पिता ने गुरुवार को पुलिस में नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच में जुटी पुलिस सीओ ने बताया कि युवती के उल्टियां होती देख जब पिता ने उससे पूछा तो युवती ने पूरी घटना के बारे में बताया। पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़ें : जॉब देने के बहाने 22 साल की युवती से रेप:आरोपी ने होटल में ले जाकर रेप किया,अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में 22 साल की युवती को जॉब देने के बहाने रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक की युवती से सोशल मीडिया पर बातचीत हुई थी। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।(पूरी खबर पढ़ें)
