कोटा में एक ज्वेलरी शोरूम में आए नगीनों के व्यापारी अचानक बेहोश हो गए। वह कुर्सी पर बैठे-बैठे काउंटर पर गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें फर्श पर सीधा लेटाया। ज्वेलरी शोरूम के मालिक के बेटे ने तुरंत ढाई मिनट तक कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया, जिसके बाद उन्हें होश आया। होश आने पर व्यापारी ने बताया कि अचानक उनके सीने में दर्द उठा था। घटना रामपुरा इलाके में गुरुवार दोपहर 1:58 बजे की है। इसका सीसीटीवी वीडियो शुक्रवार को सामने आया। अब देखिए, घटना से जुड़ी 5 PHOTOS… करीब ढाई मिनट तक सीपीआर दिया
रामपुरा बाजार में स्थित वर्धमान ज्वेलर्स के मालिक विमल कुमार जैन ने बताया- गुरुवार दोपहर मेरी शॉप पर जयपुर के रहने वाले राजकुमार सोनी (60) आए हुए थे। वह दुकान पर व्यापार संबंधित बात कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनको घबराहट होने लगी और वे बेहोश हो गए। यह देख दुकान में मौजूद कर्मचारी घबरा गए। इतने में मेरे बेटे वरुण जैन (37) ने फुर्ती दिखाई और राजकुमार को संभाला। वरुण ने राजकुमार को फर्श पर सीधा लेटाया और सीपीआर दिया। करीब ढाई मिनट तक सीपीआर दिया गया, जिसके चलते राजकुमार को होश आया। उन्हें दवाई भी दी गई। जयपुर में करते हैं नगीनों का व्यापार
राजकुमार सोनी जयपुर के झोटवाड़ा इलाके के रहने वाले हैं। वे नगीनों का व्यापार करते हैं। 11 दिसंबर को ही कोटा आए थे। इसके बाद वर्धमान ज्वेलर पहुंचे थे। राजकुमार महीने में एक-दो बार कोटा आते हैं। राजकुमार ने बताया कि मेरे सीने में दर्द हुआ था। उसके बाद मुझे कुछ याद नहीं। अभी मेरी हालत ठीक है। सीपीआर देने वाले वरुण ने बताया- मैंने सीपीआर की कोई विशेष ट्रेनिंग नहीं ली है। समाज के कार्यक्रम में डॉक्टर्स आकर इसके बारे में जानकारी देते हैं और वीडियो देखे हुए हैं। ऐसे में जब ये वाकया हुआ तो तुरंत CPR दिया। मैं दुकान में खून पतला करने की दवा भी रखता हूं। ———-
CPR देकर जान बचाने से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जीआरपी कॉन्स्टेबल ने CPR देकर यात्री की जान बचाई, VIDEO:कोटा में रेलवे स्टेशन पर बेहोश होकर गिर गया था; 5 मिनट बाद आया होश कोटा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री अचानक बेहोश होकर गिर गया। स्टेशन पर डाक देने जा रहे जीआरपी कॉन्स्टेबल ने यात्री को 5 मिनट तक सीपीआर दिया। इसके बाद यात्री को होश आ गया। घटना 19 नवंबर को सुबह 7 बजे के आसपास हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर