Farmer Protest in Hanumangarh: हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर पिछले चार दिनों से जारी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब टकराव के दौर में पहुंच चुका है।