Gold price forecast 2026: सोने के दाम पहले से ही ऐतिहासिक ऊंचाई पर हैं और अगले साल यह एक नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। कमोडिटी एक्स्पर्ट्स का अनुमान है कि सोना 2026 में डेढ़ लाख का आंकड़ा पार कर सकता है। गोल्ड ने इस साल जबरदस्त रिटर्न दिया है। वैश्विक स्तर पर तमाम ऐसे कारण मौजूद हैं, जो सोने की कीमतों को हवा दे रहे हैं। अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने भी ब्याज दरों में कटौती कर दी है। इससे भी गोल्ड प्राइस बढ़ने की उम्मीद है।