Bhamashah Mandi Price: भामाशाहमंडी में बुधवार को सभी कृषि जिन्सों की आवक लगभग 2 लाख कट्टे की रही। धान व सरसों 50-50 रुपए तेज रहे। लहसुन लगभग 4000 कट्टे की आवक रही। भाव 2000 से 9500 रहे। बॉक्स पैकिंग 4000 से 9500 रहा। लहसुन 300 तेज रहा। किराना बाजार में खाद्य तेल के भाव स्थिर रहे।
