Post Office NSC Return: फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर ब्याज दरें पिछले कुछ समय से काफी घट गई हैं। आरबीआई ने दिसंबर में फिर से रेपो रेट को घटाया है। ऐसे में एफडी पर रिटर्न आने वाले समय में और गिर सकता है। जो लोग सेफ इन्वेस्टमेंट करना पसंद करते हैं, उनके लिए यह अच्छी खबर नहीं है। लेकिन आप एफडी से काफी बेहतर रिटर्न पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में पा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही एक स्कीम नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट है। इसमें आप एफडी की तरह एकमुश्चत पैसा जमा करा सकते हैं। सरकार समर्थित योजना होने के चलते यहां गारंटीड रिटर्न मिलता है। आप अपनी वाइफ के साथ मिलकर भी इस स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
