जयपुर कमिश्नरेट की साउथ जिला पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार सभी बदमाशों के खिलाफ देश के साईबर पोर्टल पर 90 से अधिक शिकायते दर्ज हैं। साउथ जिले के मानसरोवर,शिप्रापथ और श्याम नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा किया हैं। वहीं बदमाशों के पास से पुलिस टीम ने साढे 4 लाख रुपए नगद, 15 मोबाइल फोन,6 लेपटॉप,एटीएम-डैबिड कार्ड रिकवर किये हैं। -मानसरोवर थाना पुलिस ने थाना सर्किल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर दबिश दी। जहां फर्जी कॉल सेन्टर के माध्यम से म्यूचल अकाउंट में करोडों रुपए की साइबर ठगी का खुलासा हुआ। साइबर फ्राड कॉल सेन्टर एवं साइबर फ्राड हेतू बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाली गैंग के कुल 4 सदस्य पुलिस टीम की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किये गए। -शिप्रापथ इलाके में ऑन लाईन ठगी करने के लिए किराये के बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाने वाली गैंग का पर्दाफाश किया गया। इस गैंग के पास से भारी मात्रा में बैंक की चैक बुक, एटीएम कार्ड, पास बुक तथा मोबाइल सिम पुलिस टीम को कार्रवाई के दौरान मिली। – श्याम नगर थाना पुलिस ने शातिर साईबर अपराधी परमीन्दर सरदार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ जयपुर शहर में लगभग 80 से 85 साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी अब तक 50 लाख रुपए की साइबर ठगी कर चुका है। आरोपी ऑन लाईन सट्टा खेलने का आदि है साइबर ठगी से आया हुआ पैसा सीधा ही सटोरियों के खातों में जमा करवा दिया करता था। आरोपी जयपुर शहर में फ्लैट, दुकान, मॉल किराये पर दिलाने के नाम पर साइबर ठगी किया करता था। आरोपी के कब्जे से 39 एटीएम कार्ड, 1 कम्प्यूटर,6 लेपटॉप, 15 मोबाईल एवं 26 अतिरिक्त सीम कार्ड, 3 चैक बुक,4 पासबुक,5 पेमेन्ट स्कैनर, 2 वाईफाई कैमरा, 3 वाईफाई मोडेम के साथ-साथ 4 लाख 56 हजार रुपए की रिकवरी हुई। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि आतिश मार्केट स्थित सन्नी मार्ट में संचालित जयपुर एप्स के नाम से संचालित फर्जी कॉल सेन्टर पर कार्यवाही की गई। फर्जी कॉल सेन्टर संचालक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेन्द्र दौतड, बीआर मिर्धा कॉलेज, नागौर सहित 4 गिरफ्तार हैं। मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान 1 डेस्कटॉप मय सीपीयू, 5 लेपटॉप मय चार्जर,9 मोबाईल सीम कार्ड तथा 4 सीम कार्ड अतिरिक्त, एक पावर बैक, 5 पैमेन्ट स्कैनर, 2 वाई फाई कैमरा, 03 चैकबुक, 01 पास बुक, 13 एटीएम कार्ड, 03 ऑफिस मोहर, 6600 रूपये नकद तथा 300 नेपाली मुद्रा सहित अन्य सामान बरामद। मानसरोवर थाना पुलिस ने की इन की गिरफ्तारी 1. सुरेन्द्र दौतड(31) पुत्र सामाराम जाट निवासी 01/78, हाउसिंग बोर्ड, थाना कोतवाली जिला नागौर हाल किरायेदार सी-203, भृगु अपार्टमेन्ट, भृगु पथ, मानसरोवर, जयपुर। 2. चन्द्र शेखर (25) पुत्र जयन्त निवासी वार्ड नम्बर 17, महावीरपुरा थाना लाखेरी जिला बून्दी हाल 92/167. गोखले मार्ग, शिप्रापथ जयपुर। 3. रितेश जागिड (27) पुत्र नौरंग जागिड निवासी वार्ड नम्बर 34, गांधी नगर, चुरू। 4. महेश स्वामी(23) पुत्र अतुल स्वामी निवासी मोटर मार्केट, रतनगढ रोड वार्ड नम्बर 18. सरदार शहर जिला चुरू। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि शिप्रापथ थाना पुलिस ने साइबर ठग को गिरफ्तार किया जिस के पास से पुलिस टीमन ने 4.50 लाख, 1 लेपटॉप, 3 मोबाईल फोन, 23 सिम कार्ड 1 चैक बुक 1 पास बुक 27 एटीएम कार्ड रिकवर किये। गठित टीम ने साईबर शिल्ड के तहत कार्यवाही करते हुए प्रतिबिम्ब पोर्टल से प्राप्त साईबर शिकायत व मोबाईल नम्बरों के आधार एक एफआईआर दर्ज कर, नम्बर की लोकेशन के आधार पर दबीश देकर साईबर अपराधी यशवन्त सिंह राजपूत निवासी अन्ता जिला बारा को गिरफ्तार किया। आरोपी पढाई करने वाले बच्चो को पैसों का लालच देकर उनके खाते किराये पर लेकर साइबर पोर्टल 1930 पर होने वाली शिकायतों में राशि को होल्ड से बचाने के लिये साइबर फरोड़ की राशि को अलग अलग खातो में ट्रांसफर कर पैसे निकलवाने का काम कमीशन के आधार पर करता था। इस राशि को आरोपी एटीएम से निकाल लिया करता था। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि श्याम नगर थाना पुलिस ने शातिर साईबर अपराधी परमीन्दर सरदार को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के खिलाफ जयपुर शहर में लगभग 80 से 85 साइबर रिपोर्ट दर्ज हैं। आरोपी अब तक 50 लाख रुपए की साइबर ठगी कर चुका है। आरोपी ऑन लाईन सट्टा खेलने का आदि है साइबर ठगी से आया हुआ पैसा सीधा ही आरोपी सटोरियों के खातों में जमा करवा दिया करता था। आरोपी जयपुर शहर में फ्लैट, दुकान, मॉल किराये पर दिलाने के नाम पर भी लोगों के साथ साईबर ठगी किया करता था। 2 अप्रैल को परिवादी विनायक कुमार जोशी ने एक रिपोर्ट श्याम नगर थाने में दी। जिस में उन्होंने बताया कि उनके फ्लैट संख्या 512 गोल्डन, लिफ, टॉक रोड को किराये पर देने के लिए 15-16, फरवरी 2025 को एक पेपर में विज्ञापन दिया था। 16 को एक फोन आया जिस ने खुद को कंवर पाल सिंह बताया और फ्लेट का विडियो बनाकर अपने व्हाट्सऐप मोबाईल पर मंगवाया। आरोपी ने 19 फरवरी को सुबह 08.43 पर कॉल आया और कहा कि आपका फ्लेट एक कस्टमर जिनका नाम आशुतोष अग्रवाल है उसे पसंद आया है, आशुतोष अग्रवाल एक्सिस बैंक में असिसटेन्ट वाईस प्रेसिडेन्ट के पद पर कार्यरत है। इनका स्थानांतरण अहमदाबाद से जयपुर एक्सिस बैंक की मैन ब्रांच सी स्कीम जयपुर में हुआ है। कंवर पाल ने खुद को रेंट ब्रोकर बताया और कहा कि लीज एग्रीमेन्ट सीधे बैंक से 3 वर्ष के लिए होगा, जिसका किराया 33,000/- मासिक के हिसाब से 3 साल की लीज एग्रीमेन्ट पर स्टाम्प ड्यूटी 36,000/- रुपये बताई क्योंकि एग्रीमेन्ट की दो प्रतियां तैयार करवायी जायेगी। जिस के बाद पीड़ित ने 36हजार और 17668 के दो अमाउंट आरोपी के खाते में जमा करवा दिये जिस के बाद से आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया था।
