Gold Rate Today: सोने की कीमतों में मंगलवार को मामूली तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार शाम सोने का घरेलू वायदा भाव 0.02 फीसदी या 32 रुपये की बढ़त के साथ 1,29,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर मंगलवार शाम चांदी का वायदा भाव 0.69 फीसदी या 1258 रुपये की बढ़त के साथ 1,83,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।