Microsoft AI investment in India: माइक्रोसॉफ्ट ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा एआई हब बनाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने मंगलवार को 17.5 अरब डॉलर यानि करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश (Microsoft AI Investment) करने का ऐलान किया है। यह एशिया में माइक्रोसॉफ्ट का (Microsoft AI Investment) अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadella) ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत को एआई हब (AI Hub in India) बनाने और इसके लिए जरूरी तकनीक, स्किल और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने पर विस्तार से बात की। मुलाकात के बाद सत्या नडेला ने खुद सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की।
