Year End Discounts on Cars: कार खरीदारों को दिसंबर महीने का इंतजार रहता है। साल के इस आखिरी महीने में कंपनियां बंपर डिस्काउंट्स देती हैं। इस बार भी कार मार्केट डिस्काउंट ऑफर्स से भरा हुआ है। लेकिन इस साल तस्वीर थोड़ी अलग है। डिमांड ज्यादा है और सप्लाई थोड़ी तंग। नतीजा यह है कि लुभावने ऑफर्स तो हैं, लेकिन पिछले साल जैसे बंपर डिस्काउंट्स नहीं हैं। ऐसे में इस बार दिसंबर आंख मूंदकर खरीदारी करने वाला मौका नहीं है। इस बार आपको अच्छे से कैलकुलेट करके फैसला लेना होगा।
