Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 0.11 फीसदी या 142 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,965 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व आज देर रात पॉलिसी डिसीजन सुनाने वाला है। इसमें प्रमुख ब्याज दर की भी घोषणा होगी। फेड के फैसले से पहले निवेशक सतर्क बने हुए है। वे किसी भी नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए मुनाफावसूली कर रहे हैं। हालांकि, इस बात की काफी उम्मीदें हैं कि फेड रेट कट कर सकता है।
