13 साल की उम्र और कक्षा 8 में पढ़ने वाले एक बच्चे की सोच क्या हो सकती है, शायद दोस्तों के साथ मस्ती करना, ऑनलाइन गेम्स खेलना, लेकिन कुछ बच्चे बेहद खास होते हैं. इनमें से एक नाम है, फरहाद एसिडवाला, जिन्होंने 13 साल की उम्र में अपने पिता से 1,200 रुपये उधार लेकर एक ऑनलाइन वेब कम्यूनिटी बनाई, जो कि एविएशन और एयरो-मॉडलिंग पर बेस्ड थी. जो धीरे-धीरे हाई ट्रैफिक वाली वेबसाइट में तब्दील हो गई. जिसे बाद में फरहाद ने इसे अपने ही एक फैन को 25,000 रुपये में बेच दिया और इस पैसे को एक नई कंपनी खड़ी करने में लगाया, जिसका नाम था Rockstah Media.