क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली का क्या मुकाम है, ये बताने के लिए उनके रिकॉर्ड्स की काफी हैं, लेकिन कोहली सिर्फ एक सफल क्रिकेटर ही नहीं है, बल्कि एक कामयाब आंत्रप्रेन्योर भी हैं. वो क्रिकेट की मैच फीस के अलावा कई तरीके से कमाई करते हैं. विराट कोहली साल का कितना कमाते हैं या उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है, इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है, बल्कि कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली की नेटवर्थ 1050 करोड़ रुपये से ज्यादा है, वो दुनिया के सबसे रईस स्पोर्ट स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं. उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ 255 करोड़ रुपये है, इस तरह दोनों की कुल नेटवर्थ 1250 करोड़ रुपये है.
