हनुमानगढ़। जिले के संगरिया क्षेत्र के गांव बोलावाली के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति नाथवाना से अपने गांव लौट रहे थे। ससुर-दामाद की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
