हनुमानगढ़। जिले के संगरिया कस्बे के वार्ड 30 गुरुनानक नगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट की घटना ने लोगों में दहशत फैला दी। मिली जानकारी के अनुसार गीता देवी (80) पत्नी मालचंद अग्रवाल दोपहर करीब तीन बजे घर से गोपाल सेवा सदन में कथा सुनने के लिए जा रही थी। जैसे ही उसने रेलवे सीमा पार कर मुख्य सड़क पर कदम रखा, पीछे से आए एक अज्ञात युवक ने उनके कान से सोने की बाली झपट ली और मौके से फरार हो गया।

You missed