जयपुर| आर्यमन कटारिया (12 पर 3) और मैन ऑफ द मैच अभयराज (18 पर 3) की शानदार गेंदबाजी से संस्कार एकेडमी ने नवीन-नफीस टी20 क्रिकेट में शिवा एकेडमी को 6 विकेट से पराजित किया। शिवा एकेडमी ने धर्मेन्द्र सिंह के 39 और विकास के 26 रन से 84 रन बनाए। अभिषेक यादव ने 12 पर 2 विकेट लिए। संस्कार एकेडमी ने आरव कुमार के नाबाद 42 और आदित्य झाला के 21 रन से 4 विकेट पर 84 रन बना मैच जीत लिया।
