जयपुर | रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स 400 टेनिस टूर्नामेंट बुधवार से जयपुर क्लब पर खेला जाएगा। पहले दिन करीब 25 मैच खेले जाएंगे। मंगलवार को इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले कुछ खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस भी की। देर रात चीफ रेफरी ने मैचों का ड्रॉ निकाला। प्रतियोगिता का उद्घाटन राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. नीरज के. पवन करेंगे। उद्घाटन सुबह 9 बजे जयपुर क्लब टेनिस कोर्ट पर होगा। उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि राजस्थान टेनिस एसोसिएशन के सचिव प्रोफेसर राजीव शर्मा होंगे। अध्यक्षता “रघु सिन्हा टेनिस क्लब” के अध्यक्ष सुरेंद्र गोलछा करेंगे। टूर्नामेंट 10 से 14 दिसंबर तक चलेगा। कुछ मैच 11 और 12 को मैच जय क्लब के टेनिस कोर्ट पर भी खेले जाएंगे।