बाड़मेर से किसान 200 ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले। मांग पूरी न होने पर किसानों ने धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। फसल मुआवजे समेत कई मांगों को लेकर ये प्रदर्शन किया। 4 घंटे चली वार्ता के बाद सहमति बनी। इसके बाद किसानों ने बाड़मेर कूच स्थगित कर दिया। इससे पहले किसान गुड़ामालानी अहिंसा सर्किल तहसील गेट के आगे इकट्ठा हुए थे। यहां से बाड़मेर की ओर कूच कर दिया था। प्रशासन ने रैली को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं थे। देर रात तक किसानों के प्रतिनिधिमंडल की अधिकारियों से वार्ता चली। 5 दिसंबर को किसानों और जनप्रतिनिधियों ने गुड़ामालानी एसडीएम को अपनी मांगों का मांग-पत्र दिया था। इसके बाद एसडीएम और किसानों के बीच बातचीत भी हुई थी। तब किसानों ने 9 दिसंबर तक समस्याओं पर समाधान करने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करने की बात कही थी। देखें किसानों के कूच की तस्वीरें… पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
