जयपुर | टोंक रोड गोपालपुरा पर नए यूनिसेक्स सैलून का उद्घाटन हुआ। सैलून संचालक बंटी सैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उत्कृष्ट सेवाओं का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विधायक बालमुकुंद आचार्य, कालीचरण सर्राफ, शिव सिंह शेखावत, प्रमोद शर्मा, पं. राजकुमार शर्मा, अरुण चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि, उद्योगपति और समाजसेवी मौजूद रहे। राकेश चौधरी ने डिजिटल क्रांति और आधुनिक सॉफ्टवेयर सेवाओं पर अपने विचार साझा किए तथा सैलून मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का विमोचन किया।
