जयपुर | प्रदेश भाजपा ने 44 जिलों में जिला प्रभारी व सह जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। सीएम भजनलाल और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के एक दिन पहले नए प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के एक दिन बाद ही ये घोषणा हुई है। आगामी समय में पार्टी के ग्राउंड कनेक्ट को और मजबूती देने के लिए ये जिम्मा दिया है। अगले साल पंचायत और निकाय चुनाव है। ऐसे में प्रभारी और सह प्रभारी जिलों में अहम भूमिका अदा करेंगे। इस सूची में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी को जयपुर शहर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं केडी बाबर को जयपुर देहात दक्षिण और लक्ष्मीकांत भारद्वाज को जयपुर उत्तर का प्रभारी बनाया है।