जयपुर के कई वार्डों में बुनियादी सुविधाओं की हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई है। कहीं नई बनी सड़क कुछ ही दिनों में उखड़कर लोगों की आवाजाही रोक रही है, तो कहीं नाली न होने से पानी से भरी गली-बस्ती में रहना मुश्किल हो गया है। कुछ वार्डों में झुके बिजली ट्रांसफॉर्मर बड़ी दुर्घटना का खतरा बन रहे हैं, वहीं दूसरे इलाकों में कचरे और सीवर की बदबू ने स्थानीय लोगों का जीना दूभर कर दिया है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। नई सड़क कुछ ही दिनों में टूटी वार्ड 47 गोविंदपुरा में रहने वाले राहुल कुमावत ने बताया कि क्षेत्र में कुछ ही दिन पहले नई सड़क बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के थोड़े समय बाद ही सड़क उखड़ने लगी और अब पूरी तरह खराब हो चुकी है। सड़क की इस हालत के कारण पास स्थित पेट्रोल पंप तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों को नुकसान का खतरा लगातार बना रहता है। प्रशासन को शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। गली में भरा पानी वार्ड 14 आनली नगर जैसिंहपुरा खोर में रहने वाले कृष्णा ने बताया कि उनकी गली में सालों से नाली का निर्माण नहीं हुआ। नाली के अभाव में घरों का गंदा पानी सड़क पर ही बहता है, जो जगह-जगह जमा हो जाता है। इससे राहगीरों को भारी परेशानी के साथ फिसलन भी बढ़ गई है। दोपहिया वाहन अक्सर स्लिप हो रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति बेहद खतरनाक बन गई है। हादसों को न्योता देता ट्रांसफॉर्मर वार्ड 26 सैयद कॉलोनी में रहने वाले अनवर अली ने बताया कि जेवीएनएल का लगा ट्रांसफॉर्मर काफी झुक चुका है, जो किसी भी वक्त गिर सकता है। ट्रांसफॉर्मर की डीपी भी सीधे जमीन पर रखी है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया है। जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारियों तक शिकायत कर चुके है। लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। मंदिर के पास कचरे–सीवर से बदतर हालात वार्ड 58 में रहने वाले जय सिंह के अनुसार बगरू वाला रोड, गोपीनाथ जी मंदिर के पास रोजाना कचरे का बड़ा ढेर जमा रहता है। दुकानदार और स्थानीय लोग सड़क किनारे कचरा फेंक देते हैं, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैलती है। सीवर की बदहाली भी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। निवासियों की मांग है कि यहां नियमित सफाई, सीवर की मरम्मत और कूड़ेदान की व्यवस्था की जाए। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में लोग गंदे पानी-कचरे और जाम नालियों से परेशान:सेहत, सफाई और सुरक्षा पर पड़ रहा असर, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं 2.जयपुर स्मार्ट सिटी नहीं, गड्ढों का शहर बना:शिकायतों के बाद भी हालात जस के तस, सिविक इश्यू बना जयपुराइट्स की आवाज 3.जयपुर में सीवरेज की समस्या, ढक्कन टूटे:सड़कों पर भरे गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 4.जयपुर में सीवरेज समस्या और खुले ट्रांसफॉर्मर से परेशान लोग:कचरे के ढेर लगे, स्ट्रीट लाइट बंद पड़ीं; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 5.जयपुर में हर गली,नुक्कड़ और सड़कों पर कचरे के ढेर:गाड़ियां समय पर नहीं आ रहीं, दैनिक भास्कर ऐप पर सामने आई समस्याएं 6.जयपुर में स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद:वार्ड अंधेरे में डूबे, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ा खतरा; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 7.जयपुर में सरकारी नल में आ रहा कीड़े वाला पानी:बिना नंबर की गाड़ी से कचरा उठ रहा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 8.जयपुर में कचरा और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट बनी परेशानी:सड़क के बीच पेड़ जान के लिए खतरा, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 9.सीवरेज चोक और टूटी पाइपलाइन से बढ़ी लोगों की परेशानी:जयपुर में दिनभर गंदा पानी फैलने की शिकायतें, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई परेशानी 10. सड़कों पर सीवर के पानी की बदबू से परेशान लोग:जयपुर में पानी, सड़क और निर्माण कार्यों से परेशान लोग, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं