पाली | ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 24 लाख रुपए का अस्तर का कपड़ा मंगवाया और फिर भुगतान नहीं किया और फर्म बंद कर फरार हो गया था। ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया कि सूरजपोल चौधरियों का बास निवासी निर्मल चौधरी पुत्र भेराराम चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि आरोपी ओमप्रकाश पटेल ने हैदराबाद में जयलक्ष्मी टेक्सटाइल खोलकर एजेंट के जरिए उनके साथ व्यापार किया। एक-दो बार अस्तर का मंगवाकर भुगतान किया। उसके बाद 24 लाख 27 हजार 821 रुपए का अस्तर का कपड़ा मंगवाया और जैसे ही माल पहुंचा अपनी फर्म बंद कर फरार हो गया था।
