भास्कर संवाददाता | पाली डिस्ट्रिक्ट क्लब की ओर से क्लब सदस्यों के लिए 14 से 28 दिसंबर तक स्पोर्ट्स कार्निवल कर रहा है। डिस्ट्रिक्ट क्लब सचिव पुनीत मुथा ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट क्लब में पहली बार टीम स्पर्धा की प्रतियोगिता कर रहा है। टीम स्पर्धा को लेकर डिस्ट्रिक्ट क्लब में पिकल बॉल, टेनिस, बैडमिंटन, बोली-बोल के खिलाड़ियों का ऑक्सन प्रारंभ हुआ। इसमें काफी सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया। पिकल बॉल में 5 टीमें बनाई, जिसके ऑनर विक्रम तलवार, सुनील वढ़ेरा, विकास छाजेड़, गोरव मेहता राजेन्द्र कवाड रहे। प्रत्येक टीम में 8 खिलाड़ी होंगे, प्रतियोगिता में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में अभिषेक बिसावा, संयम नाबरिया आशीष बिसावा रहे। दूसरा टेनिस में 5 टीम बनाई, हर टीम में 3 खिलाड़ियों को शामिल किया। प्रतियोगिता में वैभव संचेती, सुरेंद्र पारख, अमन पोरवाल रहे। पांच टीम के ओनर के रूप में शेरसिंह, सुनील वढ़ेरा, जिनेंद्र अजमेरा, हिमांक मेहता, नितिन चौपड़ा रहे। तीसरा बेडमिंटन खेल में 5 टीम व प्रत्येक टीम में 5 खिलाड़ियों को शामिल किया। प्रतियोगिता में सबसे महंगे खिलाड़ी अभिषेक चौधरी, सोहिल कालानी रहे। टीम ऑनर के रूप में चिराग मुथा, नरेंद्र गोलेच्छा, संजय गांधी, हितेश फोफलिया, सौरभ चौधरी रहे। चौथा बोली बोल प्रतियोगिता में 6 टीम बनाई। प्रत्येक टीम में 6 खिलाड़ी होंगे, इस प्रतियोगिता में सबसे महंगे खिलाड़ी कुनाल सिंह रहे। सभी चार खेलों के खिलाड़ियों की ऑक्सन नीलामी के माध्यम से टीम बनाई। खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिताएं 14 दिसंबर से 28 दिसंबर चल चलेगी होगी।
