जयपुर में 5 मंजिल (G+4) की निर्माणाधीन होटल धराशायी कर दिया गया। इसे गिराने से पहले बिल्डिंग की संरचना को कमजोर करने के लिए जेसीबी मशीनों से ड्रिलिंग की गई थी। होटल के मालिक जेडीए की कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से बहस हो गई। उन्होंने बताया- पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल किया गया है। एक भी लीगल टीम नहीं आई। हमारे आर्किटेक्ट से बात नहीं की। हमने नगर निगम से परमिशन ली है। इसके लिए 1 लाख 25 हजार रुपए हमने निगम में जमा कराया था। अब बिल्डिंग को अवैध बता कर तोड़ा गया है। नियमों के विपरीत बनाया गया था होटल
जेडीए के जोन-1 के तहसीलदार शिवांग शर्मा ने बताया- रेजिडेंशियल क्षेत्र में बिना अनुमति कॉमर्शियल एक्टिविटी के लिए नियम विपरीत होटल बनाया गया। इसमें बेसमेंट भी है। JDA के डिप्टी इन्फोर्समेंट ऑफिसर इस्माइल खान ने कहा- इस निर्माण को लेकर प्राधिकरण से किसी तरह की कोई अनुमति नहीं ली गई। मालवीय नगर के सेक्टर-9 (अमित भारद्वाज पेट्रोल पंप के सामने) में 90 गज एरिया में होटल का निर्माण करीब-करीब पूरा हो गया था। शनिवार को बेसमेंट के पास खुदाई के दौरान होटल में दरारें पड़ गई थीं। साथ ही, होटल एक तरफ झुक गया है। इमारत को दो क्रेन लगाकर सपोर्ट दिया गया था। अब ये 4 तस्वीरें देखिए… 7 महीने में खड़ी कर दी 5 मंजिल की बिल्डिंग
7 महीने में 5 मंजिल की बिल्डिंग खड़ी कर दी गई। एक्सटीरियर का काम कंप्लीट हो चुका है। इंटीरियर का काम चल रहा था। पड़ोस में रहने वाले महेंद्र हल्दिया ने बताया- शनिवार को बेसमेंट को खोदा जा रहा था। इसी दौरान दरारें पड़ीं। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
