जयपुर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली शिकायतों में लोग गंदे पानी, कचरे, जाम नालियों और सड़क पर पड़े मलबे जैसी समस्याओं से गंभीर रूप से परेशान हैं। इन अव्यवस्थाओं का सीधा असर लोगों की सेहत, सफाई और सुरक्षा पर पड़ रहा है। लेकिन प्रशासनिक सुधार का इंतजार अब भी बना हुआ है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। वार्ड 74 में सीवर लाइन नहीं डाली गई वार्ड 74 में ढोलाई स्थित श्री गोवर्धन हाइट्स के विकास शर्मा ने बताया कि सोसाइटी में आज तक सीवर लाइन नहीं डाली गई। इसके चलते घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर फैलता है, जिससे बदबू और बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों की सेहत पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वार्ड 65 में नाली पूरी तरह से जाम वार्ड 65 के जे.पी. सर्किल, सिरसी रोड निवासी विनोद के अनुसार, मुख्य नाली में रोड़ी–बजरी डाल देने से नाली पूरी तरह जाम हो गई है। नाली ब्लॉक होने से बारिश और घरों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। गंदे पानी के फैलने से बीमारी का खतरा भी बढ़ रहा है। वार्ड 96 में घरों से कचरा नहीं उठ रहा वार्ड 96 के शिकारपुरा रोड–सायपुरा निवासी गणेश शर्मा ने बताया कि कई दिनों से कचरा वाहन कॉलोनी में नहीं आया। इसके कारण कॉलोनी में जगह-जगह कचरा जमा हो गया है और तेज बदबू के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। लगातार जमा हो रहा कचरा संक्रमण का बड़ा खतरा बन चुका है। ऐसे में अब नियमित कचरा संग्रहण ही एक मात्र समाधान हैं। एपेक्स मॉल के पास सड़क पर मलबा फेंका जा रहा वार्ड 125 में एपेक्स मॉल के पीछे रहने वाले गोपाल के अनुसार, कई दिनों से सड़क पर लगातार मलबा फेंका जा रहा है। शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह मलबा सड़क पर फैलकर आवागमन बाधित कर रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ा रहा है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत मलबा हटाने और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहर की जनता का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो ये समस्याएं और गंभीर रूप ले सकती हैं। जिसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ेगा। ऐसे में अगर शासन और प्रशासन समय रहते ध्यान नहीं दिया। तो मजबूरन आंदोलन के राह पर आगे बढ़ना पड़ेगा। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर स्मार्ट सिटी नहीं, गड्ढों का शहर बना:शिकायतों के बाद भी हालात जस के तस, सिविक इश्यू बना जयपुराइट्स की आवाज 2.जयपुर में सीवरेज की समस्या, ढक्कन टूटे:सड़कों पर भरे गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 3.जयपुर में सीवरेज समस्या और खुले ट्रांसफॉर्मर से परेशान लोग:कचरे के ढेर लगे, स्ट्रीट लाइट बंद पड़ीं; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 4.जयपुर में हर गली,नुक्कड़ और सड़कों पर कचरे के ढेर:गाड़ियां समय पर नहीं आ रहीं, दैनिक भास्कर ऐप पर सामने आई समस्याएं 5.जयपुर में स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद:वार्ड अंधेरे में डूबे, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ा खतरा; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 6.जयपुर में सरकारी नल में आ रहा कीड़े वाला पानी:बिना नंबर की गाड़ी से कचरा उठ रहा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 7.जयपुर में कचरा और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट बनी परेशानी:सड़क के बीच पेड़ जान के लिए खतरा, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 8.सीवरेज चोक और टूटी पाइपलाइन से बढ़ी लोगों की परेशानी:जयपुर में दिनभर गंदा पानी फैलने की शिकायतें, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई परेशानी 9. सड़कों पर सीवर के पानी की बदबू से परेशान लोग:जयपुर में पानी, सड़क और निर्माण कार्यों से परेशान लोग, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं 10. जयपुर स्मार्ट सिटी में कचरे का संकट:वार्डों में गंदगी से हालात बदतर, बार-बार शिकायतों पर भी नहीं हो रही कार्रवाई