चूरू | राजकीय बागला उमावि की 80 छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। लॉयंस क्लब के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि क्लब के संरक्षक चंद्रशेखर अग्रवाल की ओर से स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम में जॉन चेयरमैन लॉयन चंद्रप्रकाश खत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उप प्राचार्य ज्योति मंगलहारा ने स्वागत भाषण किया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक प्रमेंद्र कौशिक, एसीबीईओ सूर्यकांत चोटिया, शैलेंद्र माथुर, रामचंद्र राजोतिया, सुनील रंजन टकणेत, ताराचन्द प्रजापत, महेंद्र धानुका, आबिद खान आदि उपस्थित रहे। संस्था प्रधान मुकुल भाटी ने आभार जताया।
