चूरू | लॉ कॉलेज व महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत तथा नई किरण : नशामुक्ति अभियान के तहत नशामुक्त चूरू विषय पर व्याख्यान हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य (डॉ.) एसके सैनी ने की। प्राचार्य डॉ. सैनी ने बाल विवाह एवं नशा उन्मूलन जैसे मुद्दों को समाज के लिए संवेदनशील बताते हुए कॉलेज के दायित्व का जिक्र किया। मुख्य वक्ता ब्लॉक सुपरवाइज़र कृष्णा ने बाल विवाह अधिनियम के प्रावधानों, आयु व बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। लीगल काउंसलर सुमन चौधरी ने बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई। संचालन सहायक आचार्य डॉ. अपूर्वा शर्मा ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के संकाय सदस्य डॉ. श्रीराम सैनी, धीरज सक्सैना, अनिता कुमावत, महेश कुमार मीना आदि मौजूद रहे।
