शादी में गए परिवार के पीछे बद मकान के ताले, दरवाजा तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, कैश रुपए चुरा कर ले गए। चोर घर की छत से अंदर घुसे थे। परिवार जब शाम को घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। घर मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मामला बाड़मेर शहर गर्ल्स कॉलेज के पास लक्ष्मीपुरा मोहल्ले की है। मौके पर एमओबी टीम पहुंची। घटना स्थल से सबूत जुटाए है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल कर शुरू कर दी है। घर से 15 लाख रुपए के आभूषण और कैश रुपए चुरा कर ले गए। दरअसल, बाड़मेर शहर लक्ष्मीपुरा मोहल्ला निवासी पुखराज पुत्र गंगाविशन राठी 3 दिसंबर को जोधपुर अपने रिश्तेदारों की शादी में गए हुए थे। शादी से फ्री होकर शुक्रवार शाम 5 बजे बाड़मेर पहुंचे। तब अंदर से लाइट लग रही थी। तब उनको लगा कि गलती से शुरू छोड़ दी। बाहर से लॉक खोलकर अंदर घुसे तो रूम के ताले टूटे हुए थे। एक रूम का ताला नहीं टूटने पर गेट आधा काट दिया। दोनों रूम की अलमारी में रखे 9 तोला सोने के गहने, ढाई किलो चांदी के आभूषण और साढ़े तीन लाख रुपए कैश रुपए चुरा कर ले गए। मनोहरी राठी ने बताया- हम लोग शादी में बाहर गए हुए थे। शादी से वापस आने पर लॉक सब लगे हुए थे। लॉक खोलकर अंदर आए तो देखा कि रूम के ताले टूटे हुए थे। कमरे का लॉक नहीं टूटा तो गेट को आधा काट दिया। 9 तोला सोने के आभूषण, ढाई तीन किलो चांदी थी। साढ़े तीन लाख से ज्यादा कैश रुपए चुरा कर ले गए। पूरा सामान बिखर गया। कुल 15 लाख रुपए का माल चोरी हो गया। एमओबी टीम ने जुटाए सबूत सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालें। वहीं एमओबी टीम ने घटना स्थल से चोरों के पैरों और हाथों के निशान को लिए। वहीं मौके सबूत जुटाए।