टोंक|राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर जिला टोंक की बैठक रविवार को राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय छावनी अम्बेडकर भवन नगर परिषद कॉलोनी टोंक में होगी। जिलाध्यक्ष जयंती प्रकाश नुवाल व जिला मंत्री जितेंद्र बैरवा ने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला कार्यकारिणी के सदस्य तथा प्रत्येक ब्लॉक के अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। सदस्यता अभियान की जानकारी दी जाएगी।