राज्य सरकार की ओर से ‘शहरी सेवा शिविर-2025’ आज से शुरू हो गए। नगर निगम उत्तर में 17 वार्ड संख्या 1 से 12 तक के लिए भोमिया जी का थान, सूरसागर चौपड़ और नगर निगम दक्षिण में वार्ड संख्या 1 से 10 तक के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क, कायलाना रोड पर शिविर लगाया गया है। शिविर के पहले दिन नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीसामी और जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क शिविर में कलेक्टर को पता चला कि फॉरेस्ट विभाग की ओर से कोई ही कर्मचारी शिविर में उपस्थित नहीं हुआ तो उन्होंने वहीं से कॉल लगाकर लगवा कर दिया को इसकी जानकारी दी और कल से शिविर में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित सुनिश्चित करने को कहा। वहीं आईटी विभाग की डेस्क पर उन्होंने कार्य की गति धीमी होने पर नाराजगी जताई। जिस पर विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें वेबसाइट धीमी गति से चलने के बारे में बताया तो वही खड़े होकर चेक भी करवाया। जन्म मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र पर लोगों की संख्या ज्यादा नगर निगम ने अलग-अलग कार्यों को लेकर विभिन्न डेस्क शिविर में लगाई हुई है। इनमें सबसे ज्यादा भीड़ जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र की डेट पर देखने को मिली। यहां लोगों की कतारे नजर आई। वही आईटी विभाग की तरफ से लगाई गई डेस्क पर भी अच्छी खासी भीड़ रही। इसका कारण यह भी रहा वेबसाइट की गति धीमी होने के चलते वहां काम भी धीरे-धीरे हो रहा था। कल यहां लगेंगे शिविर नगर निगम उत्तर में कल वार्ड संख्या 1 से 12 तक के लिए भोमिया जी का थान, सूरसागर चौपड़ पर शिविर आयोजित होगा। वहीं नगर निगम दक्षिण में वार्ड संख्या 1 से 10 तक के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क, कायलाना रोड पर शिविर लगेगा।