लुधियाना| बीवीएम किचलू नगर में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन शुक्रवार को हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा‑कौशल को एक बड़े और विस्तृत मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इस दौरान पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण का केंद्र यूनिटी इज विक्ट्री विषय पर आधारित खेल मैदान पर प्रस्तुत सामूहिक प्रदर्शन रहा, जिसमें खिलाड़ियों ने एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में दौड़ प्रतियोगिता, शॉट‑पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप, हरडल रेस, आइस‑क्रीम रेस, रिले रेस, जिग‑जैग रेस, बुक‑बैलेंसिंग रेस, फ्रॉग रेस और बॉल रेस आदि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 106 इवेंट्स में सैकड़ों खिलाड़ियों भाग लिया। इस दौरान प्रधानाचार्या रंजू मंगल ने कहा कि सच्ची विजय सदैव अपने श्रेष्ठ प्रयास करने, हर अनुभव से सीखने में और साथ मिलकर आगे बढ़ने में निहित होती है।