लुधियाना| पुलिस पर फिर सवाल खड़े करते हुए एक हवालाती के फरार होने का मामला सामने आया है। थाना टिब्बा की पुलिस मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ला रहे आरोपी मनदीप सिंह को बीच रास्ते में काबू न रख सकी। वह पुलिसकर्मी को धक्का देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। पुरानी गौशाला के पास मनदीप ने होम गार्ड के जवान निर्मल सिंह को पेशाब जाने का बहाना बनाया। जैसे ही जवान लापरवाह हुआ, मनदीप उसे धक्का देकर भीड़ का फायदा उठाकर गलियों में फरार हो गया। निर्मल ने काफी दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही थाना टिब्बा की पुलिस ने अब उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 262 के तहत नया केस दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। गौर होकि सिर्फ आठ दिन पहले, 26 नवंबर को, हत्या के प्रयास के केस में गिरफ्तार हरविंदर सिंह उर्फ भल्ला पुलिस हिरासत से कोर्ट परिसर में सिपाही को धक्का देकर फरार हो गया था।
