भास्कर न्यूज | अमृतसर समाज सेवा में अहम भूमिका निभाने वाली खत्री सभा महिला मंडल और खत्री सभा अमृतसर द्वारा सर्दी से निजात दिलाने को जरूरतमंदों को कपड़े बांटने को वरदान कैंप का आयोजन किया। जिसमें सभा के सदस्यों ने मिलकर इन कपड़ों को प्रेस करके सभी जरूरतमंद लोगों को बांटे। इसमें ग्लोबल इंस्टीच्यूटी खत्री सभा संरक्षक अरूण खन्ना, महिला मंडल अध्यक्ष डा. स्वराज ग्रोवर, प्रभु वरदान कैंप प्रधान सतीश बधवार, मैट्रीमोनियल कमेटी प्रधान सुनील खन्ना, महिला महासचिव डॉली भाटिया, उपाध्यक्ष इंद्रा धवन, कोषाध्यक्ष सरोज चावला, एसके सरपाल, वीना कपूर, स्नेह अरोडा, अंकित दुबे, राधिका, गौरव बहल, राकेश कुमार ने अपनी सेवाएं देकर मुहिम को सफल बनाया। इससे पहले सभा के सभी सदस्यों ने मिलकर लोगों के लिए प्रभु चरणों में प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अगली बार इस कैंप का आयोजन रणजीत एवेन्यू हाउसिंग बोर्ड कॉॅलोनी माता वैष्णो देवी मंदिर में होगा। इसी दौरान समाज सेविका स्वराज ग्रोवर ने सभी सदस्यों को आयोजन में शामिल होने की अपील की।
