अमृतसर| बाबा सैन भगत जी का जन्मदिवस मंदिर और धर्मशाला बाबा सैन भगत खूंह बंबे वाला में बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर में जहां बाबा जी की पूजा की गई, वहीं भजन मंडली द्वारा गुणगान किया गया। प्रधान राज कुमार राजा व बहराज राणा की अध्यक्षता में करवाए गए इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सेक्रेटरी अश्वनी कुमार पुनी, जनरल सेक्रेटरी चमन लाल मनहास, कैशियर प्रशोत्तम लाल, विज कुमार, शिव कुमार, आशा नंद, रजिंदर कुमार, बोबी, राम जस्सी, सुरिंदर कुमार भी उपस्थित थे।