महवा के टूडियाना मार्ग पर अकबरपुर गांव के पास बुधवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया है। घटना अकबरपुर गांव के पास में हुई। जहां तेज गति से आ रही दो बाइक आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थीं कि दोनों बाइकों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में बड़ीन कमालपुर निवासी सुनील जोगी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल सुनील को महुआ के जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।