Rajasthan Weather Update : राजस्थान में 6 से 19 नवंबर तक मौसम कैसा रहने वाला है इसका पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने, अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रहने और न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास रहने की संभावना है। पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं आगामी एक सप्ताह में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। IMD के अनुसार 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक राज्य में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। राज्य में पिछले सप्ताह के दौरान दीर्घावधि वर्षा के औसत से 115 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई। इस दौरान राजस्थान में सामान्य वर्षा 0.9 एमएम के मुकाबले 1.9 एमएम बारिश दर्ज की गई जो कि सामान्य से 115 प्रतिशत अधिक रही। वहीं पूर्वी राजस्थान में सामान्य वर्षा 0.8 एमएम के मुकाबले 4.2 एमएम बारिश दर्ज की गई जो कि सामान्य से 398 प्रतिशत अधिक रही। मौसम विभाग ने राज्य में दीपावली तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
