Punjab Election 2027: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संगरूर में रैली आयोजित होगी। इसके साथ ही कांग्रेस का चुनावी शंखनाद भी हो जाएगा। रैली से पहले कांग्रेस नेता विजय इंदर सिंगला ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है।