भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें दिन अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। हालांकि, बीएसई सेंसेक्स आज 64 अंक की मामूली गिरावट के साथ 76,853.11 पर खुला था। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 35 मिनट पर यह 0.57 फीसदी या 440 अंक की बढ़त के साथ 77,351 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 इस समय 0.50 फीसदी या 116 अंक की बढ़त के साथ 23,916 पर ट्रेड करता दिखा।