Gold Silver Price : जोधपुर. दीपावली और धनतेरस से ठीक पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट ने सर्राफा बाजार का गणित बदल दिया है। साल की शुरुआत में रेकॉर्ड ऊंचाई छूने वाली चांदी अब करीब 1.80 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। वहीं, सोना भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 50 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक नीचे आ चुका है। महंगे भावों के चलते खरीदारी टाल रहे ग्राहकों को अब कीमतों में आई नरमी ने बाजार का रुख करने का मौका दिया है। नवरात्र से दीपावली तक देश में सोने-चांदी की सबसे ज्यादा खरीदारी होती हैं। ऐसे में त्योहारों के बीच भावों में आई गिरावट से सराफा कारोबारियों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।