तरनतारन में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांगठनिक ढांचे को मजबूती देते हुए मार्केट कमेटी पट्टी और हरिके के नए चेयरमैन की नियुक्ति की गई है। 3 नवंबर को आयोजित एक भव्य समारोह में गुरवंत सिंह ज्योतिशाह ने मार्केट कमेटी पट्टी के चेयरमैन के रूप में अपना पदभार संभाल लिया। मार्केट कमेटी हरिके के नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. जगदीश सिंह ढोटियां का भी नेताओं अभिनंदन किया । फोन से मिली नियुक्ति की खबर: गुरवंत ज्योतिशाह नव-नियुक्त चेयरमैन गुरवंत सिंह ज्योतिशाह ने बताया कि उन्हें इस नियुक्ति की पहले से जानकारी नहीं थी। दोस्तों के फोन आने के बाद उन्होंने ‘आप’ पंजाब के आधिकारिक पेज पर नई सूची देखी, तब उन्हें चेयरमैन बनने का पता चला। इस मौके पर AAP के पट्टी हलका इंचार्ज जसकंवर सिंह जस्सा, जिला योजना बोर्ड तरनतारन के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बहिड़वाल और जिला परिषद चेयरमैन अंगददीप सिंह सोहल मौजूद थे। डॉ. ढोटियां के नेतृत्व में हरिके मंडी का होगा विकास मार्केट कमेटी हरिके के नए चेयरमैन डॉ. जगदीश सिंह ढोटियां को बधाई देते हुए वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी लगन और ईमानदारी से निभाएंगे। नेताओं ने कहा कि डॉ. ढोटियां की नियुक्ति से हरिके क्षेत्र के किसानों और आढ़तियों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा तथा मंडी के कामकाज में सुधार आएगा।