आगामी त्योहारों के मद्देनजर जालंधर जिले के नकोदर सब-डिवीजन में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस टीम ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था देखी और दुकानदारों से सहयोग की अपील की। एसएसपी जालंधर देहाती सरदार हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देश पर निकला यह मार्च नकोदर सिटी, नूरमहल और सब-डिवीजन के दूसरे कस्बों व मुख्य बाजारों से गुजरा। दुकानों के बाहर सामान न रखें- डीएसपी पुलिस टीम ने बाजारों में पैदल गश्त की। डीएसपी ने दुकानदारों से कहा कि वे दुकानों के बाहर सामान न रखें, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो और यातायात चलता रहे। डीएसपी ने कहा कि किसी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या इलाके में तैनात पेट्रोलिंग पार्टी को दें। उन्होंने कहा कि त्योहार सभी के साझा हैं और उन्हें आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ सुरक्षित माहौल में मनाना चाहिए। शांति और सुरक्षा के लिए जारी रहेगा अभियान त्योहारी सीजन के दौरान अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी, नियमित पेट्रोलिंग और रात में गश्त जारी रहेगी। इस मौके पर नकोदर सिटी, सदर और नूरमहल के थाना प्रभारी समेत सब-डिवीजन के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।