जयपुर | सड़कों पर स्टंट और हुड़दंग रोकने के लिए साउथ जिला पुलिस ने 3 दिन में 141 वाहन जब्त किए हैं। इनमें काली फिल्म लगी 33 थार, 23 ब्लैक स्कॉर्पियो, 44 लग्जरी कार और 41 मॉडिफाइड साइलेंसर लगी पावर बाइक शामिल हैं। शनिवार से शुरू हुए अभियान के चलते मानसरोवर, सोडाला, अशोक नगर, चाकसू सर्किल में जब्त की गई कारों को नारायण विहार थाना इलाके में वंदे मातरम रोड पर वाहनों को एकत्रित किया गया। इसके बाद एक साथ शीशों की काली फिल्म हटाई गई। नाकाबंदी देख लौटने वाले बाइक सवारों को पीछा कर पकड़ा शनिवार दोपहर 2:30 बजे से दक्षिण जिले में एक साथ नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी इतनी कड़ी थी कि कई बाइक चालक अचानक नाकाबंदी देखकर पीछे लौटने की कोशिश करते पकड़े गए। विशेष कमिश्नर राहुल प्रकाश ने कहा कि जयपुर की सड़कें निजी रेसिंग ट्रैक नहीं हैं। स्टंट, तेज रफ्तार, छेड़छाड़ या दहशत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। थार वाले हॉर्न और स्टंट से डराते थे 1. महेश नगर निवासी सीमा शर्मा ने बताया कि रोज शाम सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया था। थार वाले हॉर्न और स्टंट दिखाकर डराते थे। 2. मानसरोवर अग्रवाल फार्म निवासी राजेश का कहना है कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर स्टंट की कई वीडियो वायरल हो रही थीं। लोगों ने पुलिस का खुलकर समर्थन किया और ऐसे अभियान को नियमित करने की मांग की। स्टंट और ब्लैक फिल्म पर खाकी का एक्शन; साउथ पुलिस ने 141 वाहन पकड़े फ्रंट-रियर ग्लास पर 70%, साइड विंडो में 50% दृश्यता जरूरी {एडवोकेट अभिषेक पाराशर का कहना है कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लग्जरी कारों सहित किसी भी वाहन में काली फिल्म (टिंटेड ग्लास), प्रेशर-एयर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना गैरकानूनी है। वाहन विंडो की पारदर्शिता सीमा तय है। फ्रंट व रियर ग्लास में 70%, साइड विंडो में 50% दृश्यता होनी चाहिए। इसके उल्लंघन पर भारी जुर्माना, चालान और वाहन जब्त किए जा सकते हैं।{ध्वनि प्रदूषण करने वाले प्रेशर हॉर्न व लाउड एग्जॉस्ट प्रतिबंधित हैं। केवल आपातकालीन वाहनों को ही विशेष सायरन की मंजूरी रहती है।