राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित की जाने वाली अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पाली की टीम के चयन के लिए 18 सितम्बर को खिलाड़ियों के ट्रॉयल होग। जिला क्रिकेट संघ पाली के सचिव धर्मवीर सिंह शेखावत ने बताया कि यह चयन ट्रायल 18 सिंतबर को क्रिकेट एकेडमी हाउसिंग बोर्ड पाली में शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। जो भी खिलाड़ी शिविर में भाग लेना चाहता है वो अपने डॉक्यूमेंट लास्ट तीन साल की मार्कशीट, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र , डिजिटल मूलनिवास, आधार कार्ड तथा माता-पिता का आधार कार्ड साथ लेके आवे। जिनका जन्म 1/9/2009 से 1/9/2011 के बीच हुआ है वहीं इस शिविर में भाग ले सकते है।