दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट में रोज जयपुर शहर की परेशानियां सामने आ रही है। पानी, सीवर, सड़क और निर्माण कार्यों से जुड़ी समस्याओं से लोग परेशान है। पाइपलाइन टूटने से सड़कों पर पानी भर रहा है। नालियों के गंदे पानी की बदबू से लोग परेशान हैं। बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो रहा है। कई स्थानों पर अधूरे और घटिया निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों की परेशानी और बढ़ा रहे हैं। पानी की लाइन टूटी, सड़क बनी तालाब वार्ड 113 CBI फाटक जगतपुरा क्षेत्र में रहने वाली मधु शर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान खुदाई में पानी की लाइन टूट गई। इसके बाद इलाके की पूरी सड़क पानी में डूब गई है, जिससे आवाजाही में बड़ी दिक्कत हो रही है। लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। जिससे जनता को परेशान होना पड़ रहा है। सड़क पर आया नाली का गंदा पानी वार्ड 49 शिव विहार सिरसी क्षेत्र में रहने वाले केशव देव ने बताया कि पूरे इलाके में नालियों का पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे बदबू, गंदगी और मच्छरों की समस्या बढ़ गई है। लोग रोजाना परेशान हैं। लेकिन जनप्रतिनिधियों को अनदेखी जनता को आकर्षित कर रही है। अगर समय रहते हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ। तो वह जनता सड़क पर उतर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। वार्ड 63 बालाजी विहार बदरवास क्षेत्र में रहने वाले राजेश धाकड़ ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जा रही सड़क सिर्फ एक इंच मोटी है, उसका लेवल भी बराबर नहीं है। सड़क की चौड़ाई कहीं 10 फीट तो कहीं 30 फीट रखी गई है, जो गुणवत्ता पर सवाल उठाती है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस और ध्यान देना चाहिए ताकि जनता के पैसों की बर्बादी ना हो। सड़क निर्माण में टूटी सीवर लाइन लव किशोर मीना ने बताया कि सर्विस रोड (सड़क) कार्य के दौरान सीवर पाइप तोड़ दिया गया। इसे अब तक ठीक नहीं किया गया है। इससे घरों के सामने गंदा पानी जमा है, तेज बदबू के चलते बीमारी का खतरा बना हुआ है। नगर निगम और जेडीए के अधिकारी हिसार ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई दिनों से बह रहा सीवर का पानी वार्ड 13 रहमत कॉलोनी दिल्ली बाईपास क्षेत्र में रहने वाले मो. आरिफिन उस्मा के मुताबिक कॉलोनी में लंबे समय से सीवर का पानी बह रहा है। लेकिन समाधान नहीं किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में सड़क और पानी सप्लाई की भी भारी समस्या है। क्षेत्रीय पार्षद और विधायक से लेकर अधिकारियों तक कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दिया जाता है। धरातल पर कोई काम नहीं होता है। जिससे यह रहने वाली जनता को परेशान होना पड़ रहा है। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। ये भी पढ़े…. जयपुर में टूटी दीवारों और सड़कों से परेशान हुए लोग:सीवर चोक होने से बदबू फैल रही, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सामने आ रही समस्याएं जयपुर में नगर निगम की लापरवाही के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में परेशान होना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी भरने से रास्ते बंद आने-जाने में असुविधा हो रही है। चोक सीवर से बदबू फैल रही है। पार्क की टूटी दीवारों और जर्जर सड़कों ने लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। है। दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू सेगमेंट पर हर दिन कई शिकायतें की जा रही हैं। लेकिन अब तक इन समस्याओं का कोई पक्का समाधान नहीं हुआ है। (पढ़े पूरी खबर)
