अंता (बारां) विधानसभा उपचुनाव में हारे नरेश मीणा एक बार फिर से विवादों में हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व भड़काऊ भाषण के आरोप में करौली के सपोटरा थाने में रविवार को FIR दर्ज की गई। हालांकि नरेश मीणा का कहना है कि यह मामला झूठा है। उन्होंने कहा- जिस व्यक्ति पर दबाव बनाकर FIR दर्ज कराई गई है, उसने खुद सोशल मीडिया पर आकर कहा है कि मैंने यह रिपोर्ट नहीं दी हैं, यह झूठी है, नरेश मीणा पर कार्रवाई नहीं की जाए। पुलिस पर मेरे खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव
नरेश मीणा का कहना है- पुलिस पर दबाव है कि नरेश मीणा पर कार्रवाई की जाए। उसके लिए जब भी पुलिस कहेगी तो मैं समर्पण करने के लिए तैयार हूं। लेकिन लोगों पर होने वाले अत्याचार, अन्याय के लिए लड़ता रहूंगा। नरेश मंगलवार को टोंक के नगरफोर्ट थाने SDM को थप्पड़ मारने के मामले में मिली जमानत की शर्त के तहत उपस्थिति देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने से मीडिया से बातचीत कीं। उन्होंने बिहार के विधानसभा चुनावों में विपक्षी पार्टियों द्वारा वोट चोरी का आरोप लगाने पर कहा- अंता में भी मेरे चुनाव में वोट चोरी हुआ है। जो बीजेपी ने बिहार में किया, वो ही काम मेरे चुनाव में भी हुआ। भाजपा पर भाया की मदद करने का आरोप
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया की मदद की। 90 प्रतिशत बीजेपी प्रमोद जैन भाया के साथ खड़ी थी। धनबल काम में लिया। चांदी की तोड़िया बांटी गई। इससे चुनाव आयोग की भूमिका भी संलिप्त है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। राजस्थान में तीसरे मोर्चा को लेकर नरेश मीणा ने कहा- मैं जहां भी जा रहा हूं, तीसरे मोर्चे को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बीजेपी कांग्रेस मिली हुई हैं। मिलकर टिकट बांटते है। जनता का शोषण कर रही है। लोकसभा अध्यक्ष पर भी लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हजारों बीघा जमीन गोशाला के नाम हड़प ली है। किसानों के लिए करोड़ों रुपए की परियोजना पर पानी फेर दिया है। अब इन्हें जनता समझ चुकी हैं। जल्द ही सभी इन पार्टियों के खिलाफ लोगों को एक साथ लेकर तीसरा मोर्चा बनाएंगे। इसके लिए लोगों को जगा रहा हूं। खुद की पार्टी बनाने के मामले पर भी नरेश मीणा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- अभी इस मामले में कोई बात कहना जल्दबाजी होगी, समय आने पर सब बता दिया जाएगा। लेकिन इन्हें रोकने के लिए तीसरा मोर्चा आने वाले चुनाव में मैदान में उतरेगा। जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं करूंगा
बड़े राजनेताओं पर तल्ख टिप्पणी करने को लेकर नरेश मीणा ने कहा कि जनता इन्हें जनप्रतिनिधि बनाती हैं और ये ही उनका शोषण करते है तो बर्दाश्त नहीं होता हैं। ये अन्याय मैं देख नहीं सकता, लोगों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं जनसेवा का काम कर रहा हूं इसके बावजूद एक जनसेवक को हर महीने थाने में आकर हाजिरी देनी पड़ रही है यह भी विडंबना हैं, यह पहला मामला है जब जनता के लिए लड़ने वाले को इस तरह हर महीने हाजिरी देनी पड़ रही है।

You missed