बालोतरा के सरकारी आवासीय स्कूल में गर्ल्स स्टूडेंट्स के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बच्चियों का आरोप है कि महिला वार्डन और गार्ड ने उनको पीटा, फिर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे रोते हुए बिल्डिंग से बाहर निकल रही हैं। इनमें तबीयत बिगड़ने पर 2 बच्चियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। घटना जिले की सिणधरी कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में शाम 7 बजे की है। सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्चियों को समझाइश कर वापस हॉस्टल भेजा गया है। हॉस्टल से बच्चियां रोते हुए बाहर निकली थी जानकारी के अनुसार- सिणधरी उपखंड मुख्यालय पर कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल है। इसमें 62 गर्ल्स स्टूडेंट है। यहां प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए वार्डन सहायिका सुगनी और गार्ड दिव्या को लगाया गया है। वहीं एक मंजू कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। मंगलवार शाम को 7 बजे हॉस्टल की कुछ बच्चियों रोते हुए बाहर सड़क पर आ गई। इस दौरान वहां खड़े किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। एसडीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा। अधिकारियों ने बताया कि बच्चियां बीटीएम राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में पढ़ती है। बच्चियों का आरोप है कि वार्डन सुगनी देवी और उसकी बहन शांति के साथ गार्ड दिव्या उन्हें प्रताड़ित करती है। मारपीट की जाती है। खाना भी समय पर नहीं दिया जाता है, जिससे कई बार बच्चों को भूखा सोना पड़ता है। आज वार्डन और गार्ड ने उनके साथ मारपीट की और पीटा। वार्डन बोली- 50 गर्ल्स को 2 संविदाकर्मी कैसे पीट सकती है?
वार्डन की बहन शांति का कहना है कि आवासी स्कूल के प्रिसिंपल सतपाल का ट्रांसफर हो चुका हैं। 50 लड़कियों को 2 संविदा कर्मी कैसे पीट सकती हैं। बच्चियों ने दिव्या गार्ड का गला दबाया था। यहां पर सीसीटीवी कैमरा नहीं है और न ही कैमरा है। हालांकि स्टूडेंट्स का कहना है कि वार्डन सहायिका ने ही उनका ट्रांसफर करवाया था। सीबीईओ ऑफिस के आरपी मालाराम ने बताया- बच्चियों के रोने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। बच्चियों और वार्डन के बीच अनबन हुई है। बच्चियां वार्डन सहायक सुगनी पर आरोप लगा रही है। जबकि वार्डन ने बच्चियों पर आरोप लगाया है। समझाइश कर बच्चियों को अंदर बैठा दिया है। वार्डन और गार्ड यही है। 2 बच्चियां एडमिट भी हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही हैं। ये खबर भी पढ़िए
सरकारी स्कूल की छात्राओं को कमरे में बुलाता था प्रिंसिपल:कंप्यूटर लैब में टीचर भी करता था बैड टच, 56 बच्चियों ने दी शिकायत सरकारी स्कूल का कार्यवाहक प्रिंसिपल (40) बच्चियों को कमरे में बुलाकर उनकी सोशल मीडिया ID मांगता था। देर रात चैट करने का दबाव बनाता था। पूरी खबर पढ़िए
